स्टीयरिंग कमिटी में देवेंद्र यादव के सदस्य मनोनीत होने पर राम सिंह यादव ने दी बधाईदेवेंद्र यादव दिल्ली के बादली से रहे हैं पूर्व विधायक

लवकुश शर्मा
कोलारस - राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के निर्देशन में तैयार राष्ट्रीय स्टीयरिंग कमेटी की घोषणा हाल ही में की गई है। उक्त कमेटी में सोनिया गांधी राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेश के बड़े-बड़े नेताओं को सम्मिलित किया गया है। आगामी 2023 के चुनाव में किंन प्रत्याशियों को टिकट प्रदान करना है या प्रादेशिक नेतृत्व इनके हाथ में सौंपना है उक्त कमेटी पार्टी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लेगी। मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को इस कमेटी में शामिल किया गया है वही दिल्ली यादव समाज की शान बादली के पूर्व विधायक कांग्रेश की सर्वोच्च कमेटी सीडब्ल्यूसी के सदस्य और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव को भी उक्त स्टीयरिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। देवेंद्र यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के स्टीयरिंग कमिटी में नियुक्त होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और यादव समाज के बड़े चेहरे राम सिंह यादव दरगमा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बधाई प्रेषित की है।
Previous Post Next Post