मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सांसद ने की शिरकतविधायक सहित प्रदेश सदस्य गोलू व्यास रहे उपस्थित

विवेक व्यास 
कोलारस, भाजपा शासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनहितैषी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का रविवार को कोलारस में आयोजन किया गया। उक्त आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमे कोलारस जनपद पंचायत के 91 जोड़ो का पूरी धार्मिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गुना शिवपुरी सांसद के पी यादव उपस्थित रहे। साथ ही विशेष रूप से कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी,प्रदेश भाजपा सदस्य गोलू व्यास, जिले से मुकेश चौहान,जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान,सांसद प्रतिनिधि जयपाल जाट ,जनपद सी ओ ऑफिसर सिंह गुर्जर सहित सहित भाजपा संगठन के बड़े चेहरे और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। सभी ने नव दंपतियों को शुभाशीष देकर बधाई दी।
Previous Post Next Post