एबी रोड़ सतनबाड़ा पर नींद को झोंका आने से टकराई कार, डॉक्टर दंपति घायल..!!

शिवपुरी-जिले के सतनवाड़ा थाना अंतर्गत कांकर गांव पर सुबह एक बलेनों कर रेलिंग के टकरा गई। जिसमे सवार डॉक्टर दंपति घायल हो गए हालांकि दोनों सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी में दांतों के डॉक्टर विजयराज धाकड़ और उनकी पत्नी रामसनेही धाकड़ अपनी बलेनो कार से ग्वालियर से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। कार की स्पीड स्लो थी इसलिए कोई गंभीर दुर्घटना होने से बच गई। दुर्घटना होते ही समय पर पुलिस पहुंच गई। सतनवाड़ा थाना प्रभारी राजकुमार चाहर ने दोनो को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर विजय धाकड़ ने बताया कि नींद का झोंका आने से इस तरह का हादसा हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के बाद दुर्घटना का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Previous Post Next Post