ग्राम परिच्छा में महिला ने लगाई फांसी,

शिवपुरी-जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के परीक्षा गांव से आ रही है। जहां एक 23 साल की महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार राजकुमारी पत्नि अरविंद बाथम उम्र 23 साल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया। मृतिका की जेठानी ने बताया है कि उसकी देवरानी राजकुमारी और उसका 8 माह का बच्चा अपने कमरे में थे। पति अरविंद खेत पर टमाटर तोडने गए हुए थे। तभी उसने बच्चे के रोने की आबाज सुनी। जिसके चलते वह कमरे में पहुंची तो राजकुमारी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। अब राजकुमारी ने यह कदम क्यों उठाया यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Previous Post Next Post