भाजपा की लहर में भी हार गए लोकनिर्माण राज्य मंत्री राठखेड़ा..!!

जिले की पांच सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत हांसिल की
शिवपुरी ब्यूरो। शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का परचम फहराया है। इनमें से शिवपुरी, कोलारस और पिछोर में भाजपा प्रत्याशियों ने काफी बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशियों को पराजित किया है। सिर्फ करैरा सीट पर भाजपा कम मार्जिन से चुनाव जीती है। जबकि कांग्रेस ने पोहरी सीट पर सफलता प्राप्त की है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह ने प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण राज्य मंत्री सिंधिया समर्थक सुरेश राठखेड़ा को भारी मतों से पराजित किया है। भाजपा की लहर में भी मंत्री सुरेश राठखेड़ा पराजित हो गए। भाजपा ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उनका टिकिट काटने का फैंसला लिया था, लेकिन ङ्क्षसधिया की जिद से विवश होकर भाजपा को उन्हें पोहरी से प्रत्याशी बनाना पड़ा। पोहरी में सुरेश राठखेड़ा की पराजय भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है।
आज सुबह आठ बजे संाईस कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती प्रारंभ हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों का गिना गया। डाक मतपत्रों में जिले भर में भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त हांसिल हुई। सुबह 9 बजे से ईव्हीएम मशीनों की गिनती प्रारंभ हो गई और प्रारंभ से ही शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन, कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र यादव, पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी और पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह, करैरा विधानसभा क्षेत्र के कांगे्रस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने बढ़त हांसिल कर ली। शिवपुरी के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने पहले राउण्ड से ही काफी अंतर से बढ़त प्राप्त की और जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई उनकी बढ़त लगातार मजबूत होती रही। किसी भी राउण्ड में वह कांग्रेस प्रत्याशी केपी ङ्क्षसह से पीछे नहीं रहे। पहले राउण्ड में वह लगभग 2400 मतों से आगे रहे और दसवे राउण्ड तक उनकी बढ़त बढ़कर 28 हजार से ऊपर पहुंच गई। जिस तरह से देवेन्द्र जैन मतगणना में आगे चल रहे हैं उससे यह संभावना बन रही है कि वह इस विधानसभा क्षेत्र में जीत का एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। जिस तरह से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने बढ़त प्राप्त की ठीक उसी तरह जीत के रथ पर पोहरी के कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह सवार रहे। 12 वें राउण्ड में उनकी बढ़त 32 हजार से अधिक मतों तक पहुंच गई। कोलारस में भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र यादव अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंदी बैजनाथ सिंह यादव से 14 वें राउण्ड में 39 हजार 959 मतों से आगे बने हुए हैं। पिछोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी कांग्रेस प्रत्याशी अरविन्द्र लोधी से 12 वें राउण्ड में 14 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। करैरा विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभिक बढ़त कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने बनाई और वह लगभग 15 वें राउण्ड तक भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक से आगे रहे। लेकिन जैसे ही रमेश खटीक के प्रभाव क्षेत्र की ईव्हीएम मशीनें खुली वैसे ही रमेश खटीक ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव को पछाड़ दिया और वह लगभग 4 हजार मतों से चुनाव जीत गए।

पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़ी
2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले की पंाच सीटों में से शिवपुरी और कोलारस में विजय मिली थी जबकि 2020 में 2 सीटों पर हुए उप चुनाव के बाद भाजपा की सीटों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई थी। 2020 में भाजपा ने पोहरी से विजय श्री हांसिल कर ली थी। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटों की संख्या 3 से बढ़कर 4 हो गर्ई है। उसने शिवपुरी और कोलारस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। जबकि पोहरी सीट उसे गंवाना पड़ी है। करैरा और पिछोर सीट उसने कांग्रेस से छीन ली है। पिछोर में भाजपा को 30 साल बाद जीत हांसिल हुई है। अंतिम बार पिछोर सीट पर भाजपा 1990 के विधानसभा चुनाव में विजयी हुई थी। 1993 से 2018 तक लगातार इस सीट पर कांग्रेस विधायक केपी ङ्क्षसह का कब्जा रहा था। केपी ङ्क्षसह इस बार पिछोर से चुनाव नहीं लड़े और उन्होंने शिवपुरी से चुनाव लड़ा लेकिन वह बुरी तरह पराजित हुए। करैरा सीट पर भाजपा को 2018 और 2020 में भी पराजय का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2023 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली है।

पांच में से तीन निवर्र्तमान विधायकों ने चुनाव लड़ा लेकिन मिली हार
2023 के विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव में जीते पांच विधायकों में से तीन विधायकों ने चुनाव लड़ा लेकिन उक्त विधायकों को पराजय का सामना करना पड़ा। 2018 और 2020 में सुरेश राठखेड़ा इस विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए थे। भाजपा ने उन्हें इस बार भी पोहरी से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन इस बार वह अपनी सीट नहीं बचा पाए और उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। 2020 के उप चुनाव में कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव करैरा से निर्वाचित हुए थे, लेकिन इस चुनाव में वह भी पराजित हो गए। पिछोर विधायक केपी सिंह पिछोर के स्थान पर शिवपुरी से लड़े लेकिन वह पराजित हो गए। शेष दो विधायकों में से शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ा। कोलारस के भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें टिकिट नहीं दिया।

भाजपा की जीत पर शहर में जमकर मना जश्न
जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई औैर यह स्पष्ट होता चला गया कि भाजपा को प्रदेश और शिवपुरी जिले में उल्लेखनीय सफलता हांसिल हो रही है वैसे-वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। माधव चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी चलाई, खूब मिठाईयां बांटी और ढोल नगाढ़ों की धुन पर खूब नाचे। जश्न भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के निवास स्थान पर भी मनाया गया। उनके निवास स्थान पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता औैर उनके शुभचिंतक पहुंच गए तथा उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को जीत की बधाईयां देना शुरू कर दी। यहां पर भी जमकर मिठार्ईयां बटी और लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाईयां और शुभकामनाऐं दी। शिवपुरी में कोलारस के भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र यादव का भी एबी रोड़ पर निवास स्थान है। जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि महेन्द्र यादव चुनाव जीत रहे हैं तो उनके निवास स्थान पर भीड़ का सैलाब उमडऩा शुरू हो गया। कोलारस और बदरवास के भाजपा कार्यकर्ता तथा शुभचिंतक भी उनके निवास स्थान पर पहुंचने लगे। यहां भाजपा की जीत पर सिंधिया और शिवराज जिंदाबाद के नारे लगाए गए और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत की शुभकामनायें दी गई।

सबसे पहले घोषित हुआ करैरा सीट का परिणाम
जिले की पांच सीटों में से सबसे पहले करैरा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम घोषित हुआ। यहां के रिजल्ट में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले। पहले 15 वें राउण्ड तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन बाद के तीन राउण्डों में लगातार भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक ने निर्णायक बढ़त बनार्ई और वह 3103 मतों से चुनाव जीत गए। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच काफी नजदीक का मुकावला रहा। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है।

करैरा का चुनाव परिणाम
भाजपा प्रत्याशी रमेश प्रसाद खटीक 99304 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव 96201 वोट इस तरह से भाजपा प्रत्याशी 3103 मतों से विजयी हुए।
Previous Post Next Post