विधायक चुने जाने के बाद अब विधायकों की मंत्रीमण्डल में जगह बनाने को लेकर मची होड़अपने-अपने नेताओं को साध रहे चुने गए विधा, दिल्ली में सिंधिया से मिले समर्थक..!!

महेन्द्र यादव विधायक कोलारस, देवेन्द्र जैन विधायक शिवपुरी, रमेश खटीक विधायक करैरा, प्रीतम लोधी विधायक पिछोर
शिवपुरी- मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावो में इस बार शिवपुरी जिले से सर्वाधिक 4 सीटों पर भाजपा पार्टी ने विजयी पताका फहराया है और हरेक विधानसभा में बड़े अंतर से भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनमें शिवपुरी विधानसभा से चुने गए विधायक देवेन्द्र जैन ने जहां 50 हजार मत हासिल कर 6 बार के विधायक पिछोर रहे केपी ङ्क्षसह को हराया है तो वह अब मंत्रीमण्डल में अपने लिए स्थान बनाना चाहते हैं, कुछ इसी तरह का नजारा कोलारस विधानसभा क्षेत्र में है जहां से भाजपा के विधायक महेन्द्र यादव चुने गए इन्होंने भी 50 हजार से अधिक मत हासिल कर अब मंत्री मण्डल में अपना स्थान बनाने के लिए संपर्क किए हुए है और वह अपने नेता केन्द्र्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली मिलने भी पहुंचे है। इसके साथ ही पिछोर विधानसभा में 30 सालों से कांग्रेस के कब्जे में रही सीट पर इस बार भाजपा के प्रीतम लोधी विधायक चुने गए है उन्हेांने भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 22 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है ऐसे में अब प्रीतम लोधी भी मंत्री मण्डल में जगह बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास पहुंचे और मिष्ठान खिलाकर अपने लिए जगह बनाने का प्रयास कर रहे है। करैरा विधानसभा से भी पूर्व विधायक रहे और इस बार करैरा विधानसभा से विधायक चुने गए रमेश खटीक भी अपने लिए मंत्री मण्डल में स्थान चाहते है वह प्रागीलाल जाटव को 3 हजार से अधिक मतों से पराजित कर जीतकर विधानसभा में पहुंचे है। ऐसे में हरेक विधायक अपने लिए मंत्री मण्डल में स्थान बनाने के लिए अपने नेताओं और संपर्कों के माध्यम से जगह बनाने का प्रयास कर रहा है। चूंकि पूर्व में भी शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभाओं से तीन राज्यमंत्री और दो कैबीनेट मंत्री थे इसलिए अब शिवपुरी जिले की चारों विधानसभाओं से चुने गए विधायक भी अपने लिए मंत्री मण्डल में स्थान बनाने का प्रयास कर रहे है।
कोलारस विधायक महेन्द्र यादव के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिला प्रतिनिधि मण्डल
विधायक बनने के बाद अब मंत्री पद हासिल करने के लिए मध्यप्रदेश के विजयी प्रत्याशियों की और से मंत्री बनने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में कोलारस विधायक महेंद्र यादव को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने की सिफारिश लेकर कोलारस अंचल के कई भाजपा नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। जहां उन्होंने कोलारस विधायक महेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश की। बता दें कि जिले की पांचों विधानसभाओं में सबसे अधिक और चंबल अंचल में तीसरे स्थान पर अधिक मत प्राप्त करने वाले विधायक महेंद्र यादव हैं जिन्होंने 50000 से अधिक मतों से विजय होकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया है यही वजह है की महेंद्र यादव को मंत्री पद दिए जाने की बात वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास सिफारिश लेकर पहुंचे नेताओं में कल्याण सिंह यादव मंडल अध्यक्ष बदरबास, भरत सिंह चौहान जनपदि अध्यक्ष कोलारस, योगेंद्र रघुवंशी बंटी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, हरिओम रघुवंशी, अवध बोहरे रन्नौद भाजपा मंडल अध्यक्ष, ओपी भार्गव, श्रीनिवास धाक?, सोनू राजावत, हरिशंकर धाकड़,नबल सिंह सोलंकी, बंटी सिकरवार सहित अन्य लोग शामिल हैं।
मंत्रिमंडल के दोनों मंत्री इस बार रेस से हुए बाहर
बता दें शिवपुरी जिले की पांच विधानसभाओं में 2018 के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में शिवपुरी से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया को केबिनेट मंत्री बनाया गया था वहीं सिंधिया समर्थक एवं पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ को राज्य मंत्री बनाया गया था। इस बार 2023 का विधानसभा चुनाव खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नहीं लड़ा और पोहरी विधानसभा से चुनाव लड़े सुरेश धाकड़ को 49,481 वोटों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ के मतों के हार के मामले में जिले में दूसरे स्थान पर जबकि ग्वालियर चंबल संभाग में चौथे स्थान पर रहे थे। इस बार दोनों ही मंत्री मैदान से बाहर हैं।
Previous Post Next Post