बजरंग दल व संघ के स्वयं सेवकों ने बांटे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत आमंत्रण..!!

कोलारस। संपूर्ण भारत की तर्ज पर कोलारस नगर में भी श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके चलते विगत दिनों विश्व हिन्दू बजरंग दल व संघ के स्वयं सेवकों द्वारा 22 जनवरी को होने वाले महोत्सव को लेकर संपूर्ण कोलारस नगर में घर-घर जाकर अक्षत एवं आमंत्रण दिए। पूरा कोलारस नगर उक्त प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भगवामय और राममय हो गया है। कोलारस से भी कई स्वयं सेवक व श्रद्धालु आगामी 22 जनवरी को अयोध्या जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। पूर्व नप अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने कोलारस वासियों से आग्रह किया है कि 22 जनवरी 2024 को सभी कोलारस वासी दीपावली की तरह अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर उक्त उत्सव को धूमधाम से मनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बार फिर धार्मिक आस्था का केंद्र बिंदु बनने जा रहा है। पूरे विश्व की नजर वर्तमान में भारत की ओर हैं।
Previous Post Next Post